Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

संस्कार युक्त शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : अमर सुल्तानिया, कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

जांजगीर – चाम्पा :  सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चाम्पा (हटरी) में आयोजित वार्षिकोत्सव गरिमामय वातावरण और उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पार्षद विनिता किशोर मोदी, डॉ. अजय थवाणी थवाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का संचार कर दिया।

 

मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालय केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के बीज बोते हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा संस्कारों से जुड़ती है, तभी समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने आचार्यगणों के समर्पण को नमन किया और कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण आज अभिभावकों का भरोसा शिक्षा संस्थानों पर बना हुआ है।

 

मुख्य अतिथि के पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होते हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा वर्षों से किए जा रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने तालियों के साथ सराहा। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन को देखकर यह विश्वास और गहरा हुआ कि आने वाला समय सक्षम हाथों में है।

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद देवांगन, व्यवस्थापक डॉ. शांति कुमार सोनी, प्राचार्य अष्विनी कश्यप, प्रधानाचार्य रविशंकर गबेल, सुनील पाण्डेय, विजय देवांगन, शिवचंद देवांगन, राजेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र सराफ, गोपीचंद बरेठ, कमल देवांगन एवं धन कुमार देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आचार्य वृंद एवं प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *