छत्तीसगढ़
भाजपा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ छग की संभाग प्रभारी- सह प्रभारी की घोषणा, बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी बने डॉ. सुरेश देवांगन, भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह, शुभकामनाएं दे रहे…

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की गई है. जिसमें बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. सुरेश देवांगन को बनाया गया है. जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है और शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने बताया कि डॉ. सुरेशे देवांगन, जनसेवा के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं सब के लोकप्रिय नेता है. ऐसे में उन्हें यह पद मिलना उनके लिए गर्व की बात है.

