Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के जिला मंत्री बने कमरीद गांव के भुनेश्वर कश्यप

भारतीय जनता युवा मोर्चा में छात्र जीवन से ही विभिन्न पदों में सारागांव मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा मंत्री, उपाध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष का निर्वाह करते हुए वर्तमान में सेवा सहकारी समिति कमरीद के अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में जनभावनाओं एवं आकाछाओं को पूर्ण करने में लगातार लोगों के साथ मिलकर प्रयासरत रहते है जिन्हें ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती में उन्हें जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व दिया है.

उसकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी का परिणाम है वे अपने राजनीति का शुभारंभ हिन्दू हृदय सम्राट कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में जूदेव सेना से प्रारंभ किए तथा लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे है। उनके जिला मंत्री बनने पर ग्राम वासियों सहित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है लगातार उन्हें प्रत्यक्ष एवं फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया जा रहा है जिसके प्रति उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारीयो एवं क्षेत्रीय नेताओं का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *