Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 अधिकारियों को किया ट्रैप, रिश्वत लेते चारों को रंगे हाथों पकड़ा, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा : जिले में बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2 मामलों में रिश्वत लेते 4 अधिकारियों और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. चारों को जांजगीर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपी अधिकारी कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है.

 

पहली कार्रवाई विद्युत मंडल के सहायक अभियंता राजेन्द्र शुक्ला, उप अभियंता विजय नोरगे और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यहां ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.

 

दूसरी कार्रवाई सेमरा गांव में हुई, जहां नगर पंचायत नवागढ़ के एकाउटेंट प्रकाश जायसवाल को ACB ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार है. प्लेसमेंट की राशि को जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. इस तरह जिले में एक ही दिन में ACB द्वारा 2 कार्रवाई कर 4 अधिकारी कर्मचारियों को जेल भेजे जाने से हड़कम्प मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *