Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कोसमन्दा गांव के गायत्री बाल संस्कार स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, छात्र-छात्राओं ने दी संस्कृति प्रस्तुति, लोगों की जुटी भीड़

जांजगीर के चांपा क्षेत्र के कोसमंदा गांव के गायत्री बाल संस्कार स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता की तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया. तत्पश्चात छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस दौरान सरपंच संजय रत्नाकर, सुरेश यादव, गायत्री बाल संस्कार स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

 

यहां गायत्री बाल संस्कार स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार कश्यप ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया और प्रतिभावान छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया है. साथ ही, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है, जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *