Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

अकलतरा पुलिस ने इस वजह से आरोपी को पकड़ा?

जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी में गाली- गलौज कर धारदार गण्डासा से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवरण प्रार्थी संतोष कुमार कश्यप निवासी ग्राम किरारी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

आज दिनांक 15 मार्च 2026 की सुबह लगभग 07 बजे ग्राम किरारी स्थित शिव मंदिर के पास आरोपी संतराम कश्यप (58 वर्ष) द्वारा प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी ने लोहे के घास काटने वाले धारदार गण्डासा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के हाथ में चोट आई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल मामले को विवेचना में लिया जाकर आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ने पर उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का धारदार घास काटने वाला गण्डासा (लकड़ी का मुठ लगा हुआ) गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी संतराम कश्यप को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *