चाम्पा पुलिस का अवैध वसूली का खेला, रेत से भरें ट्रैक्टर मालिकों से अवैध वसूली, खाकी की उड़ाई जा रही धज्जियां, आरक्षकों के हौसले बुलंद…

(प्रकाश साहू, जांजगीर-चाम्पा)
जांजगीर-चाम्पा जिले के चाम्पा थाना से बड़ा मामला सामने आया है. यहां पुलिस कर्मियों के द्वारा रेत से भरे ट्रैक्टरों के मालिको से अवैध वसूली की जा रही है. जिससे खाकी की धज्जियां उड़ रही है. ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा होना लाजमी है.
जानकारी के अनुसार, कोरबा रोड़ के सिवनी मोड़ पर पुलिस की गाड़ी रुकती है, फिर गाड़ी में सवार 2 आरक्षक रेत से भरें ट्रैक्टर के पहुंचते ही अवैध वसूली का खेल शुरू कर देते है. जबकि ऐसे में ट्रैक्टर ड्राईवर डर जाते है और मालिको से फोन पर बात कराई जाती है, जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक और पुलिस के बीच बात होती है. जिसके बाद ट्रैक्टर को जाने दिया जाता है, ऐसे में आप समझ सकते हैं कि पुलिस भी अपनी जेब गर्म करने में लगी हुई है और जनता नाखुश हैं. जिन ट्रैक्टर मालिकों से पुलिसकर्मी परिचित होते हैं, उनके नाम बताते ही उन ट्रैक्टरों को जाने दिया जाता है, जबकि अन्य ट्रैक्टर चालको के माध्यम से मालिक से बात कराई जाती है, जिसके बाद आगे का खेल शुरू होता है और लंबे समय तय ट्रैक्टरों को रोका जाता है. यहां नहीं दस्तावेज जांच की जाती है, लेकिन ड्राइवरों के माध्यम से ट्रैक्टरों के मालिकों से संपर्क साधा जाता है.
सवाल यह है कि आखिर ट्रैक्टरों को रुकवाई जाती है तो उन पर कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को सूचित क्यों नहीं किया जाता. ऐसे में खाकी पर भी दाग लग रहा है और पुलिसकर्मी बेखौफ होकर अवैध वसूली पर लगे हुए हैं. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
हालांकि जब हमने पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाया ही नहीं
“अब देखने वाली बात होगी कि आखिर इस अवैध वसूली पर रोक लगती है या नहीं?, या ऐसे ही खाकी को ढाल बनाकर अवैध वसूली का खेल जारी रहता है. क्या उच्च अधिकारी इस मामले पर संज्ञान लेंगे या नहीं?”
