Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की बड़ी कार्रवाई, 4 फर्मो पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था फर्म, कार्रवाई से जिले में मचा हड़कंप

जांजगीर-चाम्पा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. जिले के कई फर्म में छापा मारा गया और 4 फर्म पर कार्रवाई करते हुए सैम्पल लिया है. जिले में छापा मार कार्रवाई से हड़कंप मंचा हुआ है. इधर, फर्मो को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है और समयावधि में कमियां दूर नहीं होने पर खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. इधर, जांजगीर के पप्पू ट्रेडर्स बिना लाइसेंस के संचालित होते मिला, जिसपर कार्रवाई की गई है. जिसपर 10 लाख रुपये के जुर्माना का प्रावधान है.

 

 

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जांजगीर-चाम्पा के अभिहित अधिकारी मोहित बेहरा की उपस्थिति और मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित बघेल द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई. जहां बिना लाइसेंस के संचालित जांजगीर के पप्पू ट्रेडर्स पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस नमूना संकलित किया गया. वहीं तिलई गांव के किंग आरो और श्री रानी सती मिनरल पैकिंग एवं ड्रिंकिंग वॉटर फर्म में पानी पाउचों में कमी पाई गई, जिसपर दोनों फर्मो के खिलाफ मिथ्या छाप का प्रकरण दर्ज किया गया है. इधर, धुरकोट गांव के सम्राट मिनरल वाटर से नमूना संकलन किया गया. साथ ही, सभी फर्मो को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई है.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जांजगीर-चाम्पा के अभिहित अधिकारी मोहित बेहरा ने आगे बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. क्यों कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां से भी शिकायत मिलेगी, छापा मारा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की त्रुटि फर्मो में दिखाई दे तो तत्काल सूचित करें.

 

कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन जांजगीर-चाम्पा के अभिहित अधिकारी मोहित बेहरा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित बघेल, खाद्य सुरक्षा नमूना सहायक सुलोचना मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *