Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

ग्राम कमरीद और सारागांव स्थित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किए जाने हेतु जारी ईश्तहार पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जांजगीर-चाम्पा के ग्राम कमरीद और सारागांव स्थित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किए जाने के लिए जारी ईश्तहार पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है और चाम्पा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कमरीद और सारागांव स्थित 34.801 हे. भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किये जाने हेतु जारी ईश्तेहार को लेकर ग्रामवासी को आपत्ति है, जिसके लिए उन्होंने चाम्पा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. उपरोक्त वर्णित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किये जाने हेतु ग्राम पंचायत कमरीद में किसी प्रकार मुनादी नहीं किया गया है. आरक्षित वन के रूप में गठन करने से ग्रामवासियों के समक्ष पशुचारागाह की भयंकर एवं विकराल समस्या उत्पन्न हो जायेगा.
अगर भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर विद्युत् सब स्टेशन केन्द्र स्थापित करने हेतु भूमि की समस्या उत्पन्न हो जायगा, जिसके करण विद्युत् सब स्टेशन केंद्र स्थापित होने में बाधा उत्पन्न होगा. भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर ग्राम कमरीद में सामुदायिक भवन निर्माण, उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना, पंचायत भवन निर्माण एवं यात्री प्रतिक्षालय हायर सेकण्डरी स्कूल निर्माण, हाट बाजार निर्माण, शमशान घाट, गौठान, खेल का मैदान, जैसे जनहित निर्माण कार्यों को उपरोक्त वर्णित भूमि पर कराया जाना सुनिश्चित किया गया है. उपरोक्त वर्णित भूमि की आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर हम समस्त ग्रामवासियों का विकास अवरुद्ध हो जायेगा एवं जन जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. इसलिए उपरोक्त वर्णित भूमि पर आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर ग्रामीणों को आपत्ति है. जिसपर रोक लगाने की उनकी मांग है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *