
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक को सुबह करीबन 09ः00 बजे प्रार्थिया के सास, ससुर, व पति काम करने बाड़ी गये हुये थे। प्रार्थिया घर पर अकेली थी झाडू पोछा कर रही थी उसी समय अजय पटेल पिता सुदर्शन पटेल प्रार्थिया के घर में घुसकर जबरन पकड़कर कमरा अंदर ले जाकर बल पूर्वक बलात्कार करना तथा किसी को बताने पर प्रार्थिया के बच्चों एवं पति को जान से मारकर फेंक देने के संबंध में पेश कि प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
इसके बाद आरोपी अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)को पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आर. यादराम चन्द्रा, शैलेेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, म. आर. 286 सुलेखा कश्यप एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
