
सक्ती : जनपद पंचायत मालखरौदा द्वारा पानी की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 वें वित्त आयोग विकाश निधि मद से 15 नग टैंकर जनपद सभापित/जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी वशु जैन, मालखरौदा अनुविभागीय अधिकारी रूपेंद्र पटेल, जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, विकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रधान, जनपद के सभापति/जनपद सदस्य सभी 15 पंचायतों के सरपंच, मालखरौदा और अड़भार के मंडल अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की विशेष उपस्थित में सभी 15 टैंकरों का पूजन अर्चन पश्चात हरि झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया।
