Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मधईपुर गांव के नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मृतक व्यक्ति की नहीं हुई पहचान, हाथ में जयपाल लिखा, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव के नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि मधईपुर गांव के नहर में व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है और पुलिस ने सभी थानों में सूचना दी है. मृतक व्यक्ति के हाथ में हिंदी और अंग्रेजी में जयपाल लिखा हुआ है. मृतक व्यक्ति काला रंग का शर्त पहचान हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *