Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छात्रों से पुताई और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, व्याख्याता कुंज किशोर निलंबित

जांजगीर : लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने व्याख्याता कुंज किशोर को निलम्बित कर दिया है. अब व्याख्याता को जांजगीर के डीईओ ऑफिस में अटैच किया गया है. जांजगीर-चाम्पा के डोंगाकोहरौद गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ होने के दौरान व्याख्याता कुंजकिशोर के द्वारा छात्रों से स्कूल में पोताई कराने और देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद डीईओ ने जांच प्रतिवेदन भेजा था, जिसके बाद अब कार्रवाई की गई है. वहीं देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *