Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री पहुंचे गोरखापाली, पीड़ित कोटवार परिवार ने लगाए आरोप!, नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बात?

सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव में हुए कोटवार से मारपीट और आगजनी मामले में सियासत तेज हो गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया गांव पहुंचे और आगजनी से प्रभावित परिवार से की मुलाकात किया. साथ ही, घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा दिया.
लेकिन, गंभीर रूप से घायल कोटवार रथराम सिदार के परिवार से मुलाकात नहीं करने पर ग्रामीणों में नाराजगी रही. घायल कोटवार रथराम सिदार बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां हालात नाजुक बनी हुई है. सबसे बड़ी बात मंत्री का काफिला निकलते समय कोटवार की मां और पत्नी गाड़ी के पास पहुंचकर फुट-फुटकर रो पड़ी.

 

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

इधर, छग के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
आपको बता दें कि मालखरौदा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में निगरानी बढ़ाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *