
सक्ती जिले के जैजैपुर में किसान उठाईगिरी का शिकार हुआ है. बाइक सवार 2 बदमाशों ने 40 हजार रुपये की उठाईगिरी को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए हैं.
सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने बताया कि ओडेकेरा गांव निवासी बुधेश्वर देवांगन, जैजैपुर के सहकारी बैंक में पैसा निकलवाने पहुंचा था और पैसा निकलवाकर घर लौट रहा था, तभी वह पेट्रोल पंप में रुका था और पैसों से भरे थैले को बाइक के हैंडल पर लटका दिया था. तभी बाइक से 2 बदमाश पहुंचे और रकम से भरा थैला लेकर फरार हो गए. हालांकि, उठाई गिरी की घटना CCTV में कैद हुई है.
मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और CCTV के आधार पर जांच की जा रही है.
एसपी ने किसानों से अपील की है कि बैंक से रकम निकलवाने से पहले सतर्क हो जाये, नजदीकी थाना को सूचित करें, अपने साथ परिवार को लोगों को लेकर बैंक जाए, ताकि घटनाओं से बचा जा सके.
