जिले में पहली बार शॉर्ट एनकाउंटर, डकैती, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और लाखों रुपये जब्त

जांजगीर-चाम्पा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के बोड़सरा गांव में पहली बार पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग हुई है. जिसमें पुलिस ने बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया है. बदमाश रामनाथ सबरिया के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना बदमाश के कब्जे से देशी पिस्टल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, 27 से 29 जनवरी तक शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में कई डकैती, कई लूट, हत्या के प्रयास के मामले में 7 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था और आठवें बदमाश मास्टरमाइंड रामनाथ सबरिया को पकड़ने सुबह-सुबह पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां भागने के लिए बदमाश ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी. 2 दिनों की वारदात में बदमाशों के हमले से 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें कई गम्भीर घायल हैं और बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं 2 घायल कोमा में है और उनकी हालत बेहद नाजुक है. पकड़े गए 8 बदमाशों से पुलिस ने रॉड, लोहे की पाइप, डंडा, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, लेपटॉप, मोबाइल और 4 लाख 9 हजार नगद जब्त किया है, वहीं मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया के कब्जे से देशी कट्टा जब्त किया है. मास्टरमाइंड रामनाथ सबरिया, निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन राहौद नगर के रहने वाले हैं, वहीं आरोपी आयुष रात्रे डुडगा गांव निवासी है. मामले में बदमाशों के खिलाफ शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया गया है.
