
सक्ती जिले के हसौद में सीमेंट से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया है, हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं हसौद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक का नाम सुखीदास मानिकपुरी है.
पुलिस के मुताबिक, सीमेंट से भरा ट्रक और बाइक एक ही ओर से भेड़ीकोना गांव की ओर जा रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया और हादसे में सुखीदास मानिकपुरी की मौत हो गई. वहीं सुनील दास मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हुआ है. दोनों जैजैपुर क्षेत्र के गलगलाडीह गांव के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
