Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सेंट जेवियर्स विद्यालय में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन

अकलतरा के सेंट जेवियर्स विद्यालय में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की विदाई पार्टी का आयोजन बड़े ही उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत सिंह सिक्का द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश सिंह (वेल विशर फाउडेशन) एवं जयंत सिंह (प्रधानाचार्य,अमोरा) उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आगामी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, नृत्य एवं भाषण का आयोजन किया गया।
विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालयीन जीवन के अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। विद्यालय की समन्वयक प्रमिला सिंह ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *