Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

युवक ने ब्रिज पर स्कूटी, बैग और हेलमेट छोड़ा, फिर नदी में छलांग लगाकर मौत को लगाया गले!

जांजगीर के चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां युवक ने गेमन पुल से नदी में छलांग लगा दी है. हादसे में युवक की मौत हो गई है, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. इधर, सूचना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस और DDRF की टीम पहुंची हुई है और युवक के शव को नदी से बाहर निकालने की कवायद जारी है. मृतक युवक के पास से आधारकार्ड मिला है, जिससे बिलासपुर जिला निवासी होने की बात कही जा रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, स्कूटी क्रमांक CG10 AE 1402 में सवार होकर पहुंचा और चाम्पा के गेमन पुल के ऊपर स्कूटी खड़ी की, बेग और हेलमेट को स्कूटी के पास छोड़ दिया. फिर नदी में छलांग लगा दी. हादसे में उसकी मौत हो गई है. हालांकि, युवक ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी क्यों कि यह जांच का विषय है और मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *