छत्तीसगढ़
करनौद गांव में धान खरीदी में कटौती, किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के करनौद गांव में धान खरीदी में कटौती को लेकर किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन को समर्थन देने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू शामिल हुए है.
यहां विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि करनौद गांव में बीजेपी सरकार द्वारा धान खरीदी में हो रही भारी अनियमितताओं और किसानों के साथ किए जा रहे धोखे के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की मेहनत का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए यही मांग है.
जब तक किसानों के धान का एक-एक बीज नहीं खरीदा जाएगा, तब तक सड़क से लेकर सदन तक हमारी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
