Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या को दिया अंजाम, लकड़ी काटने की बात को लेकर हुआ विवाद

जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी है. वारदात से बड़े भाई की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, बम्हनीडीह के वार्ड नंबर 3 में साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने की बात को लेकर विवाद हुआ. तभी छोटे भाई साहिल खान तैश में आ गया और बड़े भाई सफर खान को चाकू से हमला कर दिया. हमला से बड़े भाई सफर खान को गंभीर चोट आई और उसे बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया. जहां बड़े भाई सफर खान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. यहां बड़े भाई सफर खान की इलाज के दौरान मौत हो गई है. कल सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *