Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

कल होगा विस्तार न्यूज़ का बड़ा और भव्य आयोजन, बिलासपुर की उड़ान, अरपा विस्तार सम्मान, पढ़िए पूरी खबर..

बिलासपुर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में देश के प्रतिष्ठित चैनल विस्तार न्यूज़ का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ और पत्रकारिता की बड़ी हस्ती ज्ञानेंद्र तिवारी और ग्रुप एडिटर बृजेश राजपूत मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे. इस आयोजन में कई बड़ी हस्तियों का सम्मान होगा वही बिलासपुर के विकास की बात होगी, पिछले 16 महीने में टीवी चैनलों में एक अलग नाम बन चुके विस्तार न्यूज़ के इस आयोजन की चर्चा पूरे बिलासपुर में है. कार्यक्रम की रूपरेखा और बिलासपुर में आयोजन की समस्त जिम्मेदारी बिलासपुर के विस्तार न्यूज के संभागीय ब्यूरो चीफ आशीष दुबे संभाल रहे हैं, जो पिछले 16 सालों से कई प्रतिष्ठित अखबार और चैनल में काम कर चुके हैं. इस आयोजन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, दिलीप अग्रवाल सहित उनकी टीम भी सम्मानित होंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *