Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

एक ऐसा शातिर ठग, 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, अब चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

जांजगीर की चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के एजेंट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने ग्राहकों के 1 करोड़ से ज्यादा की राशि का गबन किया है. पुलिस ने पोस्ट ऑफिस की नकली सील और 150 से ज्यादा खाता को भी जब्त किया है. आरोपी दीपक देवांगन, चांपा के भोजपुर का निवासी है. आरोपी ने फर्जी एंट्री दिखाकर 5 वर्षों में 200 से ज्यादा खाता धारकों से इस बड़ी ठगी को अंजाम दिया है.

 

पुलिस के मुताबित, 16 दिसंबर को थाना में मामला दर्ज कराया गया कि पिछले 5 सालों में आरोपी ने 200 से ज्यादा खाता धारकों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है. जिसमें आरोपी ने पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील, फर्जी एंट्री और फर्जी हस्ताक्षर करता था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और उसके कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *