कोसमंदा गांव के धान खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के ऊपर रुपए लेने की शिकायत, सहकारिता विस्तार अधिकारी ने की जांच, प्राधिकृत अधिकारी ने शिकायत को गलत बताया

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा किसानों से धान कम लाने तथा टोकन काटने के एवज में रुपए की मांग करने की शिकायत खिलेश्वर प्रसाद राठौर ने उप पंजीयक सहकारी समिति में किया था. इस मामले को लेकर जांच अधिकारी J K टंडन मौके पर पहुंचे और जांच किया गया.
इधर, प्राधिकृत अधिकारी उत्तम कौशिक ने बताया कि गांव के खिलेश्वर प्रसाद राठौर के द्वारा उप पंजीयक सहकारी समिति में शिकायत किया कि किसानों से रुपए की मांग किया जाता है. इस मामले को लेकर जांच अधिकारी J K टंडन मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा जांच की गई. उन्होंने आगे कहा कि किसानों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार का आरोप लगाया गया है. जो गलत है, क्यों कि यहां किसानों ए हित में रहकर काम किया जा रहा है.
वही जांच अधिकारी J K टंडन ने कहा कि जांच की पूरी प्रकिया पूरी कर ली गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
