Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

छग हाथकरघा बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोजराम देवांगन पहुंचे चांपा, डॉ. सुरेश देवांगन के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ हाथ करघा बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोजराम देवांगन के पदभार ग्रहण के बाद प्रथम बाद चाम्पा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं समाज सेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने किया. इस अवसर पर चुड़ामणि राठौर (जनपद सदस्य, सिवनी), भागवत देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने भोजराम देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र के बुनकरों के हित में ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई.

जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी संख्या में बुनकर निवासरत हैं, जो हाथकरघा के माध्यम से वस्त्र निर्माण का कार्य करते हैं. यह क्षेत्र पारंपरिक हाथकरघा उद्योग के लिए जाना जाता है और यहां के बुनकर वर्षों से इस कला को संजोए हुए हैं.

स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जताई जा रही है कि भोजराम देवांगन के अध्यक्ष बनने के बाद हाथकरघा निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी. साथ ही, बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण, प्रशिक्षण, विपणन सुविधा और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *