Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सांसद ने रेल मंत्री से की भेंट, ट्रेनों के ठहराव को लेकर गहन चर्चा

नई दिल्ली :  शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन में  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर कोरोना काल में लोक सभा जांजगीर चांपा में कई ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया गया था, उन ट्रेनों को पुनः रेलवे स्टेशन पर ठहराव को संचालित करने के लिए आग्रह की जिसके लिए  रेल मंत्री  ने ट्रेनों के जल्द ठहराव हेतु आश्वासन दिया है।

 

साथ ही अपने लोकसभा जांजगीर- चांपा में स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ में कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए प्रसिद्ध सेवाव्रती कर्मयोगी, पद्मश्री स्व. डा. दामोदर गणेश बापट जी को 2018 में भारत सरकार के द्वारा उन्हें सामाजिक कार्य के सम्मान में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था और भारतीय कुष्ठ निवारण संघ के संस्थापक श्री सदाशिव गोविन्द कात्रे जी (रेलवे में कार्यरत कर्मचारी) के सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने 12 नवंबर 2024 को एक विशेष आवरण (पत्र भेजने के लिए Special Cover) जारी किया गया था। जिसके लिए मेरे द्वारा बापट जी की जीवनी की पुस्तिका भेंट कर  रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *