रात के अंधेरे में मौत का खतरा, “प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड” की बड़ी लापरवाही, काल बनकर दौड़ रही भीमकाय वाहन, धूल के गुबार में नहीं देखती सड़क और गाड़िया

जांजगीर – चांपा: गुमनाम है क्यों, बदनाम है कोई, ये गीत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन यहां गुमनाम और बदनाम का अर्थ ही अलग है, ये तस्वीर कोई फिल्मी नहीं है, धूल ऐसी की आप गुम हो जाओगे, ये तस्वीर जांजगीर – चांपा के कोटाडबरी गांव की है, जहां प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्थित है, प्लांट प्रबंधन की लापरवाही ऐसी की लोगों की जान पर बन आई है. धूल के गुबार से सड़क और गाड़िया दिखाई नहीं देती, जिससे मौत का खतरा बना रहता है. सबसे बड़ी बात रात के अंधेरे में खतरा और भी बढ़ जाता है, रात में भीमकाय वाहन धड़ल्ले से दौड़ती है और धूल की वजह से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं पड़ता. यहां तक कि कई लोगों की जान भी चली गई है, लेकिन विडंबना इसी बात की है कि प्लांट प्रबंधक इस ओर कोई ध्यान नहीं देता.
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मांग है कि प्लांट प्रबंधक इस पर गंभीरता से ध्यान दे, ताकि उन्हें परेशानी ना हो. कोटाडबरी गांव से घाटोली चौक तक पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल से उन्हें निजात मिल सके.
अब देखने वाली बात होगी कि इसपर ध्यान दिया जाता है या नहीं, क्या ऐसे ही लोग धूल फांकते रहेंगे और काल के गाल में समाते रहेंगे.
