
सक्ती जिले के सोनगुढ़ा वाटरफॉल ठंड के दिनों में मनोरम दृश्य के साथ पर्यटकों को खूब भा रहा है. रविवार को पर्यटक पिकनिक मनाने और घूमने पहुंच रहे है. साथ ही, जलप्रपात में स्नान का आनंद ले रहे हैं. सोनगुढ़ा जलप्रपात, घने जंगल और पहाड़ियों का मनमोहक या अद्भुत नजारा देखने पर्यटक पहुंचते हैं. सबसे खास बात यहां आपको 2 झरना देखने को मिलता है. पहला झरना पहाड़ की ऊंची चोटी से गिरती है, तो दूसरा झरना उसके नीचे से गिरता है.
-पर्यटकों ने बताया कि सोनगुढा वाटरफॉल का नजारा मनोरम है और छुट्टी के दिनों में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. वाटरफॉल का नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है और पर्यटक ट्रैकिंग कर वाटरफॉल तक पहुंचते हैं.
– सक्ती वन विभाग के SDO शिवेंद्र साहू ने बताया कि पर्यटकों की संख्या को देखते हूं, जगह को डेवलप का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है.
