
जांजगीर-चाम्पा के कमरीद गांव में केंद्रीय, क्षेत्रिय देसहा यादव समाज के द्वारा महासभा का आयोजन किया गया. जिसमें 52 गांवो के पदाधिकारी और सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हुए.
आपको बता दें कि वर्ष 2024-25 के मेघावी छात्र-छात्राओं को 80 प्रतिशत के उपर अंक लाने वाले विद्याथीयों का सम्मान, समाज के पूर्व पधाधिकारी एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, जो भी समाज के जनप्रतिनिधि नवनियुक्त हुआ है उसे भी सम्मानित, शिक्षा एवं चिकित्सालय के क्षेत्र में सेवारत सभी कर्मचारियों का सम्मान, समाज के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये एवं समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाव पर चर्चा किया सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई.
