Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

जनदर्शन बना ढकोसला, ना जांच!, ना कार्रवाई, दरदर की ठोकर खा रहा शिकायतकर्ता

सक्ती: सक्ती जिले के चन्द्रपुर नगर से बड़ा मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता गौरीशंकर गुप्ता के द्वारा सक्ती कलेक्टोरेट में जनदर्शन के माध्यम से यह शिकायत कि है कि रायगढ़ जिले के ग्राम कठली के जीधन लाल चौधरी के द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुए फर्जी शासकीय पट्टा बनवाने, नगर पंचायत चन्द्रपुर से अवैध भवन अनुज्ञापत्र बनवाने एवं वर्ष 2011 की जनगणना सूची में अपने तथा अपने परिवार की जनगणना में गलत तरीके से दो स्थानों से नाम दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता की मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर कार्रवाई की जाए. पहले भी मामले में 3 बार जनदर्शन में शिकायत की गई थी, लेकिन विडंबना यह है इस मामले में ना जांच हुई और नहीं कार्रवाई, ऐसे में जनदर्शन केवल ढकोसला बनकर रह गया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रही.

इधर, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में किस तरह के तथ्य सामने आते हैं और किस तरह से कार्रवाई की जाती है.

अब सवाल यह भी है कि आखिर शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी फर्जीवाड़ा क्यों, आखिर धन की इतनी लालसा क्यों है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *