Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

सांसद की अध्यक्षता में यूनिटी मार्च का आयोजन, कलेक्टर सहित छात्र-छात्रा और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने सक्ती तक किया पदयात्रा

सक्ती : लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज सक्ती जिले में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है. इसके तहत तुर्रीधाम से पदयात्रा की शुरुआत की गई और सक्ती के सामुदायिक भवन में इसका समापन किया गया. इस दौरान जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित अन्य नेता, अधिकारी, स्कूल के छात्र-छात्रा सहित सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे.

 

 

 

सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, एक भारत श्रेष्ठ भारत की मंशा सरदार वल्लभ भाई पटेल की थी, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर लोगों में उत्साह भी दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *