Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

मदरसा और गौ औषधालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पंचायत, राजस्व टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण नगर पंचायत के वार्ड 15 में शासकीय जमीन पर कब्जा कर मदरसा और गौ औषधालय चलाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है और बेजा कब्जा पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. जमीन शासकीय कॉम्प्लेक्स के लिए प्रस्तावित है, ऐसे में कब्जा के चलते कॉम्प्लेक्स नहीं बन पा रहा था. मामले में कब्जाधारियों को 15 अक्टूबर तक कब्जा हटाने नोटिस दिया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया है. जिसके बाद प्रशासन का बुलडोजर चला है. मौके पर नगर पंचायत, राजस्व विभाग की टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *