4 मजदूरों की मौत का मामला, RKM प्लांट के ऑनर, डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों पर गिरी गाज, 7 नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने दर्ज की FIR, अब भी 6 मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट में 4 मजदूरों की मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड़ पर है. RKM प्लांट के ऑनर, डायरेक्टर सहित 7 नामजद और अन्य के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के तहत FIR दर्ज की है. FIR के बाद हड़कंप है, क्यों कि जिले में एक बड़ा हादसा हुआ था और 4 मजदूरों की मौत के बाद अब 6 मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. 6 गंभीर घायलों का रायगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है. घटना तब हुई जब बॉयलर मशीन को ठीक करने 10 मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, इसी दौरान लिफ्ट का केबल टूटा और 40 मीटर की ऊँचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई, इससे मजदूर घायल हो गए और घटना के बाद अन्य मजदूरों में आक्रोश है और तनाव की वजह से प्लांट परिसर छावनी में तब्दील है.
एडिशन एसपी हरीश यादव ने बताया कि 4 मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने कंपनी के ऑनर डॉ. अंडल अरमुगम, डायरेक्टर टीएस सिंगरवेल, फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव, बॉयलर एवं टर्बाइन मेन्टेन्स हेड कमलेश अग्रवाल, सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत, पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि, लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले में पुलिस की जांच जारी है. वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
