Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

दुर्गा पंडाल पर बजा फूहड़ गीत, हो गया बवाल, जमकर हुआ हंगामा, प्रशासन पर भड़के धार्मिक संगठन के सदस्य, पुलिस की सुस्त रवैया से नाराज है लोग

जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर पंचायत के दुर्गा पंडाल में देर रात फूहड़ गानों पर डांस करने का मामला सामने आया है. इस घटना से धार्मिक संगठन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य बताते हुए आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस हंगामे के कारण मुख्यमार्ग मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

जानकारी के अनुसार, राहौद नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पंडाल में देर रात तक अश्लील और फूहड़ गाने बजाए जा रहे थे, जिन पर कुछ लोग डांस भी कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही कई धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. देखते ही देखते पंडाल के सामने भारी भीड़ जमा हो गई.

 

 

इस घटना ने पुलिस और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. धार्मिक संगठनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आयोजनों को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई. उनका कहना है कि प्रशासन मूक दर्शक बना रहा और आयोजकों पर कोई नियंत्रण नहीं रखा गया. लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन का सुस्त रवैया से ऐसी घटनाएं सााने आ रही है. हंगामे के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें कई यात्री बसें भी फंसी रहीं. आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *