सक्ती : साहू समाज के विकृतियों को दूर करने, समाज को समरसता की ओर आगे बढ़ाने, समाज में एक जुटता लाने, समाज सुधार के लिए चर्चा और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा : प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू

सक्ती : छग प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू सक्ती जिले के लवसरा गांव पहुंचे. जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर की गई, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, तिलकराम साहू, साधना साहू, प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू, चंद्रावती साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव बीना साहू, प्रदीप साहू, सक्ती जिला अध्यक्ष एवं सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जांजगीर-चाम्पा जिला अध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
इस दौरान प्रदेश साहू संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने कहां कि साहू समाज की विकृतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, समाज उत्साहित है और हर दिशा में काम करने को तैयार है, समाज समरसता की ओर आगे बढ़ना चाहता है और समाज में एक जुटता होनी चाहिए, समाज में सुधार लाने के लिए विभिन्न परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कार्यशाला आयोजित की जाएगी.
