कांग्रेस विधायक के कथित Audio ने मचाई खलबली, रेत माफिया से 10 लाख की डिमांड, कलेक्टर और SDM के नाम पर भी उगाही

जांजगीर-चाम्पा : रेत माफियाओं के सिर पर बड़े नेताओं और अधिकारियो का हाथ होता है, ये बात किसी से छिपी नहीं है, लेकिन वहीं नेता अगर खुद अपने नाम, कलेक्टर के नाम और SDM के नाम पर 10 लाख की मांग करें तो क्या होगा, ठीक ऐसा ही मामला, जांजगीर-चाम्पा जिले से सामने आया है. यहां 10 लाख की अवैध वसूली की बात सामने आ रही है, जिसका ऑडियो खूब वाइरल हो रहा है.
रेत कारोबार से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का बताया जा रहा है. कुल 6 ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से अवैध रेत उत्खनन, ट्रक छुड़वाने और हर माह लाखों रुपये की वसूली की चर्चा सुनाई दे रही है. वायरल ऑडियो के मुताबिक, विधायक शेषराज हरवंश खुद के लिए 5 लाख रुपये, तो हर माह 2 लाख रुपये कलेक्टर, 2 लाख SDM और 1 लाख राघवेन्द्र नाम के व्यक्ति के लिए मांगे जा रहे हैं। यानी कुल 10 लाख रुपये की कथित डिमांड की बात कही गई है. इसके अलावा एक अन्य ऑडियो में अवैध रेत खनन करते पकड़ी गई गाड़ी छुड़वाने के लिए लेन-देन पर चर्चा सुनाई देती है.
पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का रेत कारोबार से जुड़े छह कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद जिले में सियासी भूचाल आ गया है. वायरल ऑडियो में कथित तौर पर हर माह लाखों रुपये की अवैध वसूली की चर्चा हो रही है. विधायक ने इन ऑडियो को फर्जी बताते हुए, इसे एआई से एडिट कर बदनाम करने की साजिश बताया है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि छह में से एक ऑडियो असली है, जो एक साल पुराना है और गाड़ी छुड़वाने से जुड़ा है. विधायक ने इस मामले में FIR दर्ज कराने और कांग्रेस पार्टी में शिकायत करने की बात कही है.
