
अकलतरा: अकलतरा के सेंट जेवियर्स विद्यालय में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तृत किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनेन्द्रप्रताप राणा (पूर्व सैनिक) रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को देश सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का महत्व बताया तथा युवाओं से देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैनिक बनकर देश की सेवा करना गौरव की बात है। तथा सैनिक भर्ती प्रक्रिया को भी संक्षिप्त में बताया।
इधर, प्राचार्य विश्वजीत सिक्का ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व एवं नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षक गण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, विद्यालय की सह-समन्वयक प्रमिला सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
