छत्तीसगढ़
कोसमंदा गांव के शासकीय बालक जनपद प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिका सहित छात्र उपस्थित

जांजगीर चांपा के कोसमंदा गांव के शासकीय बालक जनपद प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में 77 वे गणतंत्र दिवस मनाया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी की तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया. तत्पश्चात शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष हेमंत राठौर और हरीश राठौर के द्वारा श्रीफल तोड़कर ध्वजारोहण किया गया. फिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.
इस दौरान पूर्व सरपंच कमोद खरे, भाजपा नेता दाऊ राम राठौर, भुनेश्वर कौशिक, शिक्षक देवेंद्र राठौर, भाजपा नेत्री रतबाई राठौर, शिक्षक नवरतन प्रसाद रात्रे, शिक्षक डोरी लाल राठौर, शिक्षक रामकुमार श्यामकर, शिक्षक गिरिजा शंकर पांडेय, शिक्षक भीखम प्रसाद प्रधान, शिक्षिका रश्मि देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.
