
सक्ती जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 नग नशीली सिरप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त एक कार एवं एक बाइक को भी जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मालखरौदा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा नशीली सिरप का अवैध परिवहन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर घेराबंदी कर खरसिया से अड़भार होते हुए पोता की ओर आ रहे आरोपियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णकुमार डनसेना, धजाराम कुर्रे, सिकंदर गबेल एवं कृष्णकुमार जांगड़े के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 94 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की गई.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीली सिरप की सप्लाई कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
