छत्तीसगढ़
पेड़ से टकराया मालवाहक वाहन, ड्राइवर की हुई मौत, वाहन में सवार अन्य 5 लोग घायल, कमरीद गांव में हुआ हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे

जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव ने मालवाहक वाहन पेड़ से टकरा गई है. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है. वहीं मामले के 5 अन्य लोग घायल हुए है. जिन्हें चांपा के अस्पताल ले जाया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, मालवाहक वाहन में 6 लोग सवार होकर सारागांव की ओर से चांपा की ओर जा रहे थे. तभी कमरीद गांव पहुंचे हुए थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और वाहन पेड़ से टकरा गई. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है. वहीं 5 अन्य लोग घायल हुए है. जिन्हें चांपा अस्पताल ले जाया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.
