Home
🔍
Search
Add
E-Magazine
छत्तीसगढ़

11 केवी तरंगित तार की चपेट में आये 3 ठेका कर्मचारी, हालात गंभीर, विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

सक्ती जिले के हसौद में बड़ा हादसा हुआ है. 11 केवी विद्युत खम्भे में चढ़े 3 ठेकाकर्मी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए हैं. जिनमें 2 की हालत गंभीर है. तीनों घायलों को हसौद PHC से हायर सेंटर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि रिपेरिंग और खम्भे में पेंटिंग के लिए सप्लाई बंद कराया गया था, बाउजूद इसके लापरवाही बरती गई है. घायलों का नाम मनीष पन्द्रों, रामकुमार यादव और महर सिंह है.

हसौद पुलिस के मुताबिक, हसौद के शासकीय महाविद्यालय के पास 11 केवी में रिपेरिंग और खम्भे में कलर करने का काम चल रहा था, जिसके लिए सप्लाई को बंद कराया गया था, तभी सप्लाई चालू कर दी गई और कर्मचारी चपेट में आ गए, फिर ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे. घटना के बाद अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को रेफर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *